गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर। हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने सीएसआर परियोजना सेहत साथी-नई दृष्टि एवं स्वस्थ मातृत्व के तहत बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अत्याधुनिक फेको मशीन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचयूआरएल के प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती रहे। एचएलएफपीपीटी के सहयोग से लगभग 70.31 लाख रुपये की लागत से स्थापित यह फेको मशीन मोतियाबिंद एवं अन्य जटिल नेत्र शल्य चिकित्सा को अधिक सुरक्षित, सटीक और प्रभावी बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान 20 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा उन्हें पोषण किट वितरित किए गए। इस मौके पर बिजनेस यूनिट हेड, एचयूआरएल के बिजनेस यूनिट हेड अखिलेन्द्र सिंह, सीएसआर के चमन जग्गी, एचआर संत सिंह, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. राम कुमार, डॉ. पंकज सोनी आदि मौजूद रहे। ...