पटना, फरवरी 13 -- बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह और मुख्य उर्वरक पदाधिकारी ने शुक्रवार को हिन्दुस्तान रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. एसपी मोहंती से नई दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान बिस्कोमान को उर्वरक आवंटन पर चर्चा हुई। बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह ने बिहार और झारखंड में उर्वरक आपूर्ति सुधारने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस पर एचआरयूएल प्रबंध निदेशक ने दस जिलों में एचयूआरएल संयंत्र से सीधे उर्वरक आपूर्ति करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने बिहार के किसानों के बीच मिट्टी बचाओ अभियान योजना की भी शुरुआत की। इसका मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम करने के लिए किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.