कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। एचबीटीयू में दाखिले के बाद 519 छात्र-छात्राओं ने अपना प्रवेश निरस्त कराने के साथ फीस वापसी को आवेदन किया है। इतनी बड़ी संख्या में प्रवेश निरस्त कराने से विवि के अधिकारी भी हैरान हैं। हालांकि, विवि की रिक्त सीटों पर स्पॉट काउंसिलिंग से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अधिकारियों का मानना है कि पसंदीदा ब्रांच या कॉलेज के साथ नजदीकी कॉलेज मिलने से इन अभ्यर्थियों ने अपना प्रवेश निरस्त कराया। एचबीटीयू में शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रवेश लेकर शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों ने दाखिला निरस्त करा लिया है। इसमें बीटेक के 368 छात्र-छात्राएं हैं। इसमें अधिकतर छात्रों को दूसरे संस्थान में कंप्यूटर साइंस या उनकी पसंदीदा ब्रांच मिली है। इसी तरह बीएस-...