एचबीटीयू में 8, सीएसजेएमयू में 9 व सीएसए विवि में 10 जुलाई को होगा दीक्षांत
कानपुर, मई 19 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और एचबीटीयू में दीक्षांत की तिथि जारी हो गई है। राजभवन से अनुमति के बाद सीएसजेएमयू में 9 जुलाई को, सीएसए विवि में 10 जुलाई को और एचबीटीयू में 8 जुलाई को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। तीनों ही विश्वविद्यालयों में परीक्षा को अंतिम चरण में संपन्न कराया जा रहा है। जून के तृतीय सप्ताह तक सभी पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पिछले दिनों प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की समीक्षा के दौरान उन्हें 31 जुलाई के पहले ही दीक्षांत कराने का निर्देश दिया था। उन्होंने सख्त लहजे में कहा था कि अगर 31 जुलाई के बाद दीक्षांत समारोह कराया तो उसकी अध्यक्षता करने वे नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.