कानपुर, अप्रैल 1 -- एचबीटीयू में मारपीट को लेकर छात्रों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। विवि की प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम 40 से अधिक छात्रों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, विवि में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल मारपीट में चिह्नित 23 छात्रों पर विवि प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले सभी आयोजनों में प्रतिभाग पर बैन लगा दिया गया है। विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि जांच में दोषी मिले छात्रों पर एक सेमेस्टर के निलंबन या जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। एचबीटीयू में वार्षिकोत्सव अध्याय-26 चल रहा है। रविवार देर रात मामूली कहासुनी को लेकर सीनियर-जूनियर छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। करीब दो घंटे तक छात्रों में टकराव की स्थिति बनी रही। कभी गुरुदेव चौराहे पर मारपीट हुई तो कभी हॉस्टल तो कभी वेस्ट कैम्पस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.