कानपुर, मई 22 -- कानपुर। एचबीटीयू में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि प्रशासन ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लाइव कर दिया है। विवि की डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना दीक्षित ने बताया कि पोर्टल लाइव हो गया है और पहले ही घंटे 60 से 70 छात्रों ने पंजीकरण पूरा कर लिया है। इसमें से 35 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा कर दी है। नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के साथ स्टेकहोल्डर रिक्वायरमेंट्स स्पेसिफिकेशन और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को समय से पूरा करने के बाद पोर्टल को सुचारू रूप से लाइव किया गया। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जून है। सामान्य श्रेणी के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 2500 रुपये है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए यह शुल्क 1500 रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...