एचबीटीयू में अतिथि नहीं असिस्टेंट प्रोफेसर ऑन कान्ट्रैक्ट होंगे
कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर। एचबीटीयू में अब अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होगी। विवि में मंगलवार को हुई अकादमिक परिषद की बैठक में संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। साथ ही, प्रबंधन संकाय के शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया गया है। विवि की अकादमिक परिषद की बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. समशेर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें दीक्षा समारोह के मेधावियों की पदक सूची समेत सभी तैयारियों को अनुमति प्रदान की गई। विवि प्रशासन के मुताबिक, अब गेस्ट फैकल्टी की जगह 'असिस्टेंट प्रोफेसर ऑन कान्ट्रैक्ट' के तहत नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्तियां तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए होंगी। इसमें शिक्षकों को 57,700 प्रति माह का नियत मानदेय दिया जाएगा। इस श्रेणी के तहत कुल 101 पदों पर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.