कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एचबीटीयू के प्रबंधन विभाग के छात्रों ने प्लेसमेंट ड्राइव में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 22 छात्रों का चयन ईवाई (इरनेस्ट एंड यंग) ने और 12 छात्रों का चयन भारती एयरटेल में हुआ है। ड्राइव का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड नवीन गुप्ता की देखरेख में हुआ। प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर डॉ. सुचिता शुक्ला ने बताया कि कुल 33 छात्रों का चयन मानव संसाधन (एचआर), बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग एवं ऑपरेशंस जैसे पदों पर हुआ है। इन्हें सात लाख रुपये का आकर्षक पैकेज दिया है। विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...