कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में चल रहे वार्षिक खेलकूद महोत्सव आवेग-2026 का बुधवार को समापन हुआ। महोत्सव में श्रेष्ठ एथलीट का खिताब बालक वर्ग में एचबीटीयू के रेहान को और बालिका वर्ग में एआईटीडी की अंशिका मिश्रा को दिया गया। रेहान ने तीन स्वर्ण और अंशिका ने दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता के अंतिम दिन टेबल टेनिस बालक वर्ग में वैभव पटेल ने प्रथम और विनोद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में आफरीन प्रथम और मोनिका राठौर द्वितीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन बालक वर्ग में विशाल कुमार प्रथम और आकाश शर्मा द्वितीय रहे। वहीं, बालिका वर्ग में श्रुति शुक्ला प्रथम और शिल्पा मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहीं। इंडोर गेम्स के शतरंज बालक वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम और अनुभव दीक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.