कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। कॉनफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की पहल पर यंग इंडियंस और एचबीटीयू के बीच एक समझौता हुआ। विवि के समिति कक्ष में कुलपति प्रो. समशेर की उपस्थिति में रजिस्ट्रार अमित कुमार राठौर और यंग इंडियंस कानपुर के चेयरमैन संचीत अग्रवाल ने हस्ताक्षर किया। कुलपति ने बताया कि वाईआई युवा प्लेटफॉर्म के माध्यम से 5000 छात्रों को एंटरप्रिन्योरशिप, लर्निंग इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और लीडरशिप डेवलपमेंट क्षेत्र में व्यवहारिक अनुभव का लाभ मिलेंगे। प्रो. वंदना दीक्षित कौशिक ने कहा कि इस समझौते का लाभ सभी छात्रों को मिलेगा। इस मौके पर यश, राधिका, साक्षी, पलक, नीतीश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...