कानपुर, मार्च 29 -- एचबीटीयू का बायोप्यूरीफायर प्रधानमंत्री (पीएम) युवा पिच टैंक का विजेता बना है। जिसका चयन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में चल रहे उद्यमिता कॉन्क्लेव में 30 स्टार्टअप के बीच किया गया। उन्हें 10 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एचबीटीयू के स्टार्टअप एट्मोहाइव बायोटेक ने सूक्ष्म शैवाल की तकनीक से बायोप्यूरीफायर तैयार किया है। एट्मोहाइव बायोटेक के संस्थापक मोहित निगम और डॉ. सैजासी दुबे हैं, जो एचबीटीयू के प्रो. ललित कुमार सिंह की देखरेख में तकनीक विकसित कर रहे हैं। मोहित ने बताया कि हवा को साफ करने के लिए यह कंपनी जैव प्रौद्योगिकी पर अनुसंधान कर रही है। स्टार्टअप ने एक ऐसा घरेलू उपकरण विकसित किया है, जो हवा को साफ करने के साथ-साथ कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा को कम करने में मदद करता ...