कानपुर, सितम्बर 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एचबीटीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में ऑफलाइन ऑन-कैंपस प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। विवि ने स्पष्ट किया कि यह प्रवेश प्रक्रिया नियमित काउंसिलिंग समाप्त होने के बाद केवल शेष रिक्त सीटों पर ही आयोजित की जाएगी। इसके लिए कोई अतिरिक्त सीट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। काउंसिलिंग समाप्त होने पर 68 सीटें रिक्त हैं।

प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी विवि प्रशासन के अनुसार बीटेक, बीएस-एमएस, बायोटेक्नोलॉजी, बीफार्मा, लेटरल एंट्री और बीबीए सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल स्वीकृत प्रवेश क्षमता 1,366 सीट की है। नियमित प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से केवल 68 सीट रिक्त बची हैं। ऐसे में ऑफलाइन ऑन-कैंपस प्रवेश प्रक्रिया केवल इन्हीं 68 सीटों को भरने के उद्देश्य से आयोजित की जाए...