कानपुर, मई 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एचबीटीयू में बीटेक की 1068 समेत स्नातक व परास्नातक की कुल 2670 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। परास्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू होगी।बीटेक के अलावा लेट्रेल एंट्री में भी 40 सीटों पर दाखिला होगा। 14 ब्रांच में 13 में तीन-तीन सीटें और लेदर एंड फैशन टेक्नोलॉजी में मात्र एक सीट है। एमटेक में 232 सीट, एमएससी में 228 सीट, मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन 78 सीट, पीएचडी में 118 सीट, एमबीए में 240 सीट हैं। डीन एकेडमिक्स प्रो. वंदना दीक्षित ने बताया कि एक सप्ताह में सभी पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दाखिले से पहले ही चैट बॉट पर छात्र सवाल कर अपनी ब्रांच और रैंक के बोर में संभावित जानकारियां भी ले सकेंगे। विवि में इंजीनिय...