एचबीटीयूः मैकेनिकल के कुशाग्र को मिला 14.81 लाख का पैकेज
कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एचबीटीयू के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों को सौ फीसदी प्लेसमेंट मिला है। कुल 83 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट मिला है। सबसे बड़ा पैकेज 14.81 लाख रुपये रहा, जो कुशाग्र गर्ग को मिला। इसी तरह, मारुति सुजकी ने पांच छात्रों को 13.45 लाख रुपये और हिन्दुस्तान लीवर ने एक छात्र को 12.36 लाख रुपये के पैकेज पर जॉब दी है। गर्नर ने 6, रिलायंस इंडस्ट्री ने करीब 10 छात्रों को प्लेसमेंट दिया है। विवि के कुलपति प्रो. समशेर, टीएनपी प्रमुख प्रो. नवीन कुमार गुप्ता, डीन प्रो. विवेक कुमार और विभागाध्यक्ष प्रो. विनय प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.