कानपुर, जुलाई 1 -- एचबीटीयू के 8वें दीक्षांत समारोह में 925 मेधावियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसमें बीटेक के 560, एमबीए के 190, पीएचडी के 14 छात्र-छात्राओं समेत अन्य विभागों के छात्रों को उपाधियां मिलेंगी। दीक्षांत में तीन कुलाधिपति और 44 कुलपति समेत कुल 47 पदक दिए जाएंगे। विवि में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग गई। विवि के कुलपति प्रो. समशेर की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीक्षांत को लेकर कई अहम फैसला लिया गया। यह भी पढ़ें- एचबीटीयू दीक्षांत में 925 मेधावियों को मिलेगी डिग्रियांदीक्षांत समारोह की तारीख दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। अभी 925 मेधावियों को उपाधियां दिए जाने पर अंतिम मुहर लगी है। हालांकि एमटेक के कुछ छात्रों का मूल्यांकन अंतिम चरण में...