जामताड़ा, अप्रैल 28 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के माधोपुर गांव में सोमवार को एचबीएनसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सहिया साथी गुड़िया देवी एवं स्वास्थ्य सहिया अनार देवी ने माधोपुर गांव में गृह भ्रमण कर नवजात शिशु की देखभाल की। इस दौरान उन्होंने नवजात शिशु का वजन, तापमान, सेप्सीस आदि का जांच कर मां को अपने बच्चे को कम से कम 6 माह तक स्तनपान कराते रहने की सलाह दी। इसके पश्चात 6 माह के बाद बच्चे को ऊपरी आहार देने का भी सलाह दी गई। इसके अलावे उन्होंने गांव की महिलाओं को संस्थागत प्रसव कराने, परिवार नियोजन की विधि अपनाने तथा समय पर नियमित टीकाकरण कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...