सहारनपुर, जून 6 -- सहारनपुर। एचबीएच महाविद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बी.ए. एवं एम.ए. प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि व राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक वाजिद अली, निशांत अली, प्रधानाचार्या डॉ. हुमेरा अंजुम आदि रहे। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में शक्ति धीमान, सादिया खान, वर्तिका, वंशिका देवी, सफिया, मुस्कान, अर्शी जहां, गरिमा यादव, आफरीन, प्रतिभा, रीतिका, अंकिता, मनोहर सिंह, रजत कुमार, साक्षी यादव, अक्षिता, मुनेरा और नीशु सहित अन्य छात्र-छात्राएं ...