एचपीसीएल हत्याकांड में आरोपी अभय प्रताप पर भी एनएसए की कार्रवाई
बदायूं, जुलाई 9 -- बदायूं, प्रमुख संवाददाता। एचपीसीएल के सीबीजी स्थित प्लांट में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ के लड़के अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। डीएम ने एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर इस कार्रवाई को मंजूरी दी। इसके बाद पुलिस अभय पर एनएसए की कार्रवाई की गई। 50 हजार रुपये के ईनामी अभय प्रताप को पुलिस ने उसे फिरोजाबाद के नहरखी थाना क्षेत्र से 13 अप्रैल की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, तब से अभय जिला कारागार में बंद है। इस साल 12 मार्च को सैजनी स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट के डीजीएम सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर सैजनी गांव निवासी व प्लांट से हटाये गये कर्मचारी अजय प्रताप सिंह ने हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.