बदायूं, अप्रैल 9 -- एचपीसीएल सीबीजी प्लांट हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां कड़ी सुरक्षा में उपचार जारी है। अजय प्रताप सिंह के दाहिने पैर में अभी भी गोली फंसी हुई है, जिसके कारण उसे लगातार दर्द और संक्रमण की आशंका बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल में प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों की सलाह पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। जरूरत पड़ने पर सर्जरी की भी संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से मेडिकल कॉलेज परिसर में कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और अस्पताल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया ग...