एचपीसीएल पेट्रोलियम घोटाला में अधिकारी का बयान हुए
गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मथुरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बहुचर्चित पेट्रोलियम घोटाला मामले में शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। एचपीसीएल की अधिकारी उपासना रांची से अदालत पहुंचीं और अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद बचाव पक्ष ने उनकी जिरह भी पूरी की। सीबीआई के अनुसार जून 2022 से जून 2024 के बीच मथुरा टर्मिनल से 305 बार कथित रूप से 631 किलोलीटर पेट्रोलियम पदार्थ की अवैध निकासी कर सरकारी कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए नई तिथि निर्धारित की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.