बदायूं, मार्च 17 -- दो दिन की नोटिस की अवधि के समाप्त होने के बाद प्रशासन ने एचपीसीएल के दो अधिकारियों की हत्या के आरोपी की अतिक्रमण करके बनाई दुकानों पर बुल्डोजर चल दिया। दातागंज तहसील प्रशसन की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुलिए बल के साथ मंगलवार को सैजनी गांव पहुंचे और पहले से खाली कराई गई छह दुकानों को जेसीबी से गिराना शुरू किया। हत्यारोपी की दुकानों पर बुल्डोजर चलाने से पहले पुलिस व पीएसी ने पूरे इलाके को सील कर दिया। ध्वस्तीकरण वाले इलाके में आवाजाही पर रोक लगा दी। गांव में पुलिस व पीएसी रह रहकर गश्त कर दी है। सुबह के समय शुरू हुई कार्रवाई दातागंज एसडीएम की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने शुरू की। एक जेसीबी से दुकानों को गिराना शुरू किया। करीब दो घंटे में सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गण। इस दौरान गांव को छावनी मे...