बदायूं, जून 4 -- बदायूं। जिले के चर्चित एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी गांव सैजनी निवासी अजय प्रताप समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अजय प्रताप के साथ ही उसका सगा भाई केशव, तहेरा भाई अभय प्रताप, धर्मेंद्र और मुनेंद्र के खिलाफ भी आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया है। पुलिस ने आरोपपत्र में घटना से जुड़े पुख्ता सबूत शामिल किए हैं। इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस को 84 दिन का वक्त लगा। हत्याकांड का मुख्य आरोपी अजय फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है। बीती 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के अंदर डीजीएम सुधीर गुप्ता व एजीएम हर्षित मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की गई थी। यह भी पढ़ें- सिस्टम के एक्शन से 84 दिन में ही ढह गया अजय की दबंगई क...