एचपीसीएल अधिकारियों के हत्या के मामले में आरोपी भाइयों की जेल बदली
लखनऊ, मई 25 -- बदायूं में एचपीसीएल के दो अधिकारियों की दिनदहाड़े हत्या की वारदात में आरोपी दो भाइयों केशव तथा चंद्रशेखर की जेल बदले जाने का निर्णय किया गया है। वर्तमान में दोनों आरोपी बदायूं जिला कारागार में बंद हैं। शासन ने आरोपी केशव को बदायूं जेल से बांदा जिला जेल और चंद्रशेखर को बदायूं से सोनभद्र जिला जेल स्थानान्तिरत किए जाने का आदेश जारी किया है। दो अधिकारियों की हत्या के मामले में बीते दिनों एक गवाह को धमकाया गया था। सूत्रों का कहना है कि इसी मामले को लेकर आरोपी भाइयों की जेल बदली गई है। आरोपी केशव व चंद्रशेखर पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों ने पुलिस से बचकर कोर्ट में समर्पण किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.