एचपीसीएल अधिकारियों का दल पहुंचा हर्षित मिश्रा के घर
पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। बदायूं में डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की मौत के मामले में गुरुवार को एचपीसीएल के अधिकारियों का एक दल उनके घर पहुंचा। अधिकारियों ने मृतक के पिता, मां और भाई से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। माना जा रहा है कि शुक्रवार को सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी पूरनपुर में परिजनों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को नोएडा से आए अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि वे बीते दिन मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस प्रकरण की जानकारी दे चुके हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.