खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी सीएचसी में 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस वैक्सीन के माध्यम से भविष्य में होने वाले सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर से बचाव किया जा सकता है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की सभी 14 वर्ष या उससे अधिक आयु की बालिकाओं को अस्पताल लाकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य दिलवाएं। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रमाणित है। जिसका कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता है। डॉ.राजीव रंजन कुमार ने कहा कि समय पर वैक्सीनेशन कराने से बालिकाओं को भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है। इसलिए अभिभावक इसमें लापरवाही न बरतें। वहीं...