मैनपुरी, मई 29 -- घिरोर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को आयुष्मान कार्ड व एचपीवी वैक्सीन को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता चिकित्साधीक्षक डा. प्रवीन कुमार ने की। बैठक में एएनएम, सुपरवाइजर व स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में चिकित्साधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों को आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने व निर्धारित लक्ष्य को 100 प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने व पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। चिकित्साधीक्षक ने कहा कि किशोरिय...