बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह है सुरक्षित: सिविल सर्जन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर फैली अफवाहों को स्वास्थ्य विभाग ने सिरे से खारिज कर दिया है। गुरुवार को सदर अस्पताल के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार और एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह एचपीवी वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में नौ से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए विशेष अभियान के तहत एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार की प्रयोगशालाओं द्वारा जांच के बाद ही प्रमाणित किया गया है। एसीएमओ ने बताया कि महिलाओं में मृत्यु का एक प्रमुख कारण गर्भाशय कैंसर है। एचपीवी वैक्सीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.