एचपीवी वैक्सीन देने के लिए किया प्रशिक्षित
दरभंगा, अप्रैल 8 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर सीएचसी में मंगलवार को 14 से 15.6 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना ने की। कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सभी पात्र किशोरियों तक एचपीवी वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाव के प्रति जागरूक करना था। डॉ. अर्चना ने बताया कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.