शामली, मार्च 17 -- शामली। शासन के निर्देशानुसार जनपद में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। मंगलवार को सीएचसी शामली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम अरविंद कुमार चौहान और सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से बालिकाओं को होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पहले चरण में 14 वर्ष आयु की बालिकाओं को यह वैक्सीन लगाई जाएगी, जिनका 14वां जन्मदिन पूरा हो चुका है और 15वां जन्मदिन अभी पूरा नहीं हुआ है। डीएम ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी 14 वर्ष आयु की बेटियों को इस वैक्सीन का टीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.