मोतिहारी, मार्च 24 -- सुगौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुगौली में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि यह वैक्सीन महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसके लिए पहले चरण में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जाएगा। इसके लिए लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा,जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.