घाटशिला, अप्रैल 17 -- घाटशिला। अनुमंडल अस्पताल घाटशिला सभागार में गुरुवार को एचपीवी वैक्सीन को लेकर हाईस्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी दी गई कि 14 वर्ष की सभी बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करें। ऐसा कर भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बच्चियों को बचाया जा सकता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सोरेन ने कहा कि वैक्सीन से सर्वाइकल और अन्य कैंसर से बच्चियों को बचाया जा सकता है। वैक्सीन 14 वर्ष की लड़की को मुफ्त में अनुमंडल अस्पताल में दिया जा रहा है। इस वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। प्रशिक्षण में डॉ. उदय प्रकाश, बीपीएम मयंक सिंह एवं अन्य सभी स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.