एचपीवी वैक्सीन को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
रामपुर, मई 12 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी देकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. के.के. चाहल और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अर्चना सक्सेना ने छात्राओं को बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है। उन्होंने किशोरियों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद में भी किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। एएनएम सुनीता ने कई किशोरियों का टीकाकरण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों से बेटियों का समय पर वैक्सीनेशन कराने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.