एचपीवी वैक्सीन को लेकर किसी भ्रम में न रहें, पूरी तरह सुरक्षित है टीकाकरण
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- फर्रुखाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनन्द उपाध्याय ने कहा है कि एचपीवी वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति में आने की आवश्यकता नहीं है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है टीकाकरण कराने में कोई चिकित्सकीय बाधा नहीं होती। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य जनपद की प्रत्येक पात्र किशोरी को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। सीएमओ ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। यह बीमारी लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के विकसित हो सकती है, इसलिए समय पर टीकाकरण ही इसका सबसे प्रभावी बचाव है। उन्होंने बताया कि 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीका सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है और राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पात्र बालिकाओं को यह निःशुल्क लगाया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.