बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। एचपीवी वैक्सीन को लेकर गुरुवार को जीजीआईसी में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अर्पणा भारद्वाज ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया एचपीवी वैक्सीन के जरिए बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित किया जा सकता है। इस अभियान का उद्देश्य लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए लोगों को प्रेरित करना है। बेटियां सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित होंगी। अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया ने कहा शहर में स्कूल तक सीमित न रहकर सभी पीएचसी और विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने छात्रा सेजल चौधरी से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में बताया महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.