हाथरस, मार्च 19 -- हाथरस। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिचान चलाकर एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसे लेकर विभाग को एचपीवी वैक्सीन की 4760 की खेप प्राप्त हो गई है। जिले में अगले सप्ताह से वैक्सीनेशन कराने की शुरुआत हो जाएगी। स्थानीय जिला महिला चिकित्सालय से लेकर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण सत्र आयोजित होगा। सरकार 14 से 15 वर्ष की आयु वाली किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए हर जिले में विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण कराएगी। जिले में करीब 19079 हजार किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई जानी है। स्वास्थ्य विभाग को पहले चरण में 4760 गार्डासिल वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। डीआईओ/डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआइ आलम ने बताया कि अगले सप्ताह से जिला महिला अस्पताल और जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.