गढ़वा, मार्च 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उद्घाटन उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपनी बेटियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य के लिए इस टीकाकरण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.