गंगापार, अप्रैल 13 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन का सीएचसी में टीकाकरण हो रहा है। फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो अप्रैल से प्रतिदिन प्रातः साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चौदह से पंद्रह आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण कराया जा रहा है।अधीक्षक डा.नीरज पटेल ने बताया कि इस टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है।यह टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित और निःशुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...