पीलीभीत, मार्च 25 -- अमरिया। ब्लॉक अमरिया के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया पर एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने फीता काटकर किया। एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को बचाती है। इस वैक्सीन को 14 वर्ष से अधिक आयु की किशोरियों एवं 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को टीका लगाया जाता है। इस टीके के कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। ये टीका एक दम सुरक्षित है। इस मौके पर डॉ. अनिकेत गंगवार अधीक्षक, राहुल डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर, बीपीएम, बीसीपीएम आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.