हापुड़, अप्रैल 14 -- सोमवार को पीपीसी स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल और सभासद सचिन पुंडीर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे ने किया। डॉ. प्रियंका दुबे ने बताया कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को प्रतिदिन निःशुल्क लगाई जाएगी। यह टीका बच्चेदानी के मुंह के कैंसर यानी गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। यह कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से में होता है, जो गर्भाशय को योनि से जोड़ता है।उन्होंने बताया कि भारत में यह महिलाओं में दूसरा सबसे सामान्य कैंसर है, जो मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण से होता है। यह भी पढ़ें- स्कूलों में चलेगा बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान इसके शुरुआती लक्षणों में असाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.