बिजनौर, मार्च 11 -- बिजनौर। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीनेशन को टीकाकरण में शामिल किया गया है। इस क्रम में सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। सीएमओ कार्यालय सभागार में हुए प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. केपी सिंह ने बताया, कि जिले में 14 वर्ष की हो चुकी करीब 44 हजार किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रशिक्षण में वीसीसीएम राजीव कुमार, संबंधित नगरीय प्रभारी चिकित्साधिकारी, एआरओ, बीपीएम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.