एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर अभिभावक गोष्ठी का आयोजन
लातेहार, मई 16 -- बारियातू, प्रतिनिधि। शुक्रवार को परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष राजीव कुमार ने की। गोष्ठी में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीनेशन लगाया जाना है, जिसके लिए अभिभावकों की सहमति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण सरकार की ओर से नि:शुल्क कराया जा रहा है तथा इसका उद्देश्य बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करना है। विद्यालय की शिक्षिका प्रीति एवं सरोज एक्का ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय कैंसर (यूट्रस कैंसर) से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.