गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण (टीओटी) दिया गया। यह प्रशिक्षित ट्रेनर कोल्ड चेन स्तरीय प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय कर्मियों को ट्रेनिंग देंगे। इस बीच, मंगलवार को सीएमओ डॉ राजेश झा ने पिपराइच स्थित सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस में दवाओं के गुणवत्तापूर्ण रखरखाव और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर निर्देश दिए। टीओटी को सम्बोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका उन्हीं बच्चियों को लगेगा, जिन्होंने 14 वर्ष की उम्र पूरी कर ली और जिनकी आयु पंद्रह वर्ष से कम है। प्रशिक्षण के बाद जिले के सभी 44 कोल्ड चेन स्तरीय अस्पताल पर निशुल्क टीकाकरण होगा। जिले में 53960 बच्चियों के टीकाकरण का लक्ष्य है, जहां बाजार में इस टीके का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.