भागलपुर, मार्च 25 -- रेफरल अस्पताल पीरपैंती में बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन देने का कार्य मंगलवार को शुरू किया गया। जिसका उद्घाटन प्रमुख रश्मि कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी छोटेलाल पासवान एवं मुखिया अरबिंद साह आदि ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रभारी ने बताया कि 14 साल पूर्ण होने पर एवं 15 साल जिसका पूरा नहीं हुआ है उन्हें यह वैक्सीन दिया जा रहा है। पहले दिन कुल 16 किशोरियों को वैक्सीन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...