एचपीवी वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का कारण : डॉ उमेश
उरई, मार्च 17 -- उरई। एचपीवी टीकाकरण अभियान के सुव्यवस्थित तरीके से क्रियान्वयन एवं सफल संचालन को जनपद स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। एसीएमओ डॉ उमेश ने एचपीवी टीकाकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो विशेष रूप से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बनता है। इस टीकाकरण के माध्यम से 11 वर्ष से 14 वर्ष तक की किशोरियों जिन्होंने अपना 15 वां जन्मदिवस नहीं मनाया हो उन्हें एचपीवी टीकाकरण के सिंगल डोज से अच्छादित कर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जाना है। टीकाकरण के उपरान्त किशोरी के बाएं हाथ की उंगुली पर निशान लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह टीका सुरक्षित है लेकिन कुछ सामान्य दिक्कतें जैसे इंजेक्शन वाले स्थान पर हल्का दर्द, सूजन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.