गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में ह्यूमन पेपिलोमा वायरस(एचपीवी) से प्रतिरक्षण के लिए टीकाकरण जल्द शुरू होगा। यह सर्वाइकल(गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर का कारक होता है। किशोरियों को इस कैंसर से बचाने के लिए वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यूविन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद 20 किशोरियों ने पंजीकरण करा लिया है। इस अभियान के पहले चरण में 13 हजार डोज मिल रही है। इसे 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.