सिद्धार्थ, मई 7 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीकाकरण कर रहा है। यह टीका 14 से 15 वर्ष की उम्र की किशोरी बच्चियों में लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में 36 हजार का लक्ष्य : 12 हजार बालिकाओं का टीकाकरण पूर्णजागरूकता अभियान इस टीके से लक्षित आबादी लाभान्वित हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों व शिक्षकों को टीके की विशेषता से परिचित कराया गया।टीके का महत्व बर्डपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुबोध चंद्रा ने बताया कि एचपीवी वायरस मुख्य रूप से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण बनता है। जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता ह...