सहारनपुर, जून 12 -- नानौता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किशोरियों को एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर लगाया गया एचपीवी टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए यह टीकाकरण विशेष रूप से लाभकारी है, क्योंकि कम उम्र में टीका लगने से शरीर में बेहतर प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...