नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अपनी बेटियों को एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) टीका लगवाने के लिए माता-पिता में खास उत्साह नहीं है। इस टीकाकरण के प्रति लोगों में अभी जागरूकता का अभाव है। इस वजह से टीकाकरण केंद्रों में ज्यादा बच्चियां नहीं पहुंच रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक, छह दिनों में अब तक 200 से भी कम बच्चियों को यह टीका लग पाया है। विभाग के लिए माता-पिता व अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित कर बच्चियों को टीकाकरण केंद्रों तक लाना बड़ी चुनौती बन गई है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। केंद्र पर बच्चियों के अभी कम पहुंचने का यह भी एक कारण हो सकता है। इसके अलावा लोगों में अभी थोड़ा डर भी है। 15 मार्च तक ज्यादातर स्कूलों में परीक्षाएं खत्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.