बोकारो, अप्रैल 8 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ नवाब ने क्षेत्रवासियों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में डॉ नवाब ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाकर इससे काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि टीकाकरण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड या स्कूल का मार्कशीट साथ लाना जरूरी है। अभिभावकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटियो...