एचपीवी टीकाकरण में बागपत ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान
बागपत, अगस्त 7 -- बागपत। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में बागपत ने 82 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिसके बाद डीएम ने अभियान के दौरान दिन-रात मेहनत करने वाली पांच आशा कार्यकत्रियों को कलक्ट्रेट में सम्मानित किया। अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) प्रवीण कुमार को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा बिनौली ब्लॉक के ग्राम बामनौली की आशा कार्यकत्री सोनिया एवं सुनीता कश्यप, बड़ौत ब्लॉक के ग्राम शबगा की अनीता, बागपत ब्लॉक के गाधी गांव की अर्चना और बड़ौत अर्बन क्षेत्र की सरिता को सम्मानित किया गया। डीएम अस्मिता लाल ने स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.